सिद्धार्थनगर
विकास खण्ड बढ़नी के ब्लॉक सभागार में लोकभारती और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

विकास खण्ड बढ़नी के ब्लॉक सभागार में लोकभारती और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक संपन्न हुई। यह बैठक आगामी 24 जुलाई को पूरे जनपद के सभी ग्राम पंचायतों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और अस्पतालों में आयोजित होने वाले बृहद ‘हरिशंकरी’ (पीपल, बरगद और पाकड़) वृक्षारोपण अभियान को लेकर बुलाई गई थी।
बैठक के दौरान लोकभारती के ब्लॉक संयोजक सुनील कुमार चौधरी ने उपस्थित लोगों को हरिशंकरी पौधरोपण की सही वैज्ञानिक विधि, इसके धार्मिक व पर्यावरणीय महत्व और पौधों के संरक्षण की व्यावहारिक जानकारी दी।
इस मौके पर सबल संस्थान के सचिव दीनानाथ, एडीओ कृषि राम सेवक यादव और एडीओ पंचायत ने सभी विभागों व आम जनमानस से तालमेल बिठाकर 24 जुलाई के इस महाअभियान को ऐतिहासिक और सफल बनाने की अपील की।
“वॉइस ऑफ न्यूज 24” की अपील: आइए, आगामी 24 जुलाई को अपने आस-पास ‘हरिशंकरी’ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के इस पावन संकल्प का हिस्सा बनें।
सिकंदराबाद: निजामपुर में पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के बाद चलीं गोलियां, गाड़ी से कुचला दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/W2JD07AEVu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












