बुलंदशहर: हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कैंटर ने ई-रिक्शा को कुचला, 18 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत, एक घायल

खुर्जा/बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे-34 पर मंगलवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे-34 पर मंगलवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक बेकाबू कैंटर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर और पंचर खड़े टैंकर के बीच ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और रिक्शा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। हादसे में कैंटर चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पंचर टैंकर का टायर लेकर पहुंचा था मासूम चालक, दो वाहनों के बीच फंसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवे-34 पर गांव वाजिदपुर के निकट एक बड़ा ऑयल टैंकर पंचर खड़ा था। खुर्जा निवासी 18 वर्षीय प्रिंस पुत्र भगेंद्र, जो ई-रिक्शा चलाता था, उस खड़े टैंकर का टायर बनवाने के बाद उसे वापस लेकर ई-रिक्शा से हाईवे पर पहुंचा था। प्रिंस अभी टैंकर के पास रुककर टायर उतारने की तैयारी ही कर रहा था कि तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बेकाबू कैंटर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा आगे खड़े टैंकर और पीछे से आई कैंटर के बीच में पूरी तरह सैंडविच बन गया। इस दौरान रिक्शा में बैठे प्रिंस की दोनों वाहनों के बीच कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर खुर्जा देहात थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को काटकर और कड़ी मशक्कत के बाद मृतक प्रिंस के शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

इस दुर्घटना में कैंटर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे पुलिस ने तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक प्रिंस के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.