मऊ

मऊ जनपद मऊ के घोसी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस और शातिर चेन स्नेचर के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद मऊ के घोसी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस और शातिर चेन स्नेचर के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया अभियुक्त 10 मुकदमों में नामजद है।
24 अगस्त को वृद्ध महिला से छीनी थी चेन
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त 24 अगस्त की सुबह घोसी के गोफा शिव मंदिर के पास वृद्ध महिला चंद्रमती से हुई चेन छिनैती की घटना में वांछित था। पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
तड़के 3 बजे घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़
शनिवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि छिनैती का आरोपी गोफा क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस टीम ने गोफा पुलिया से दोहरीघाट की ओर घेराबंदी कर बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा।
बदमाश की पहचान और बरामदगी
घायल बदमाश की पहचान सूरज कुमार पुत्र रामानंद निवासी हरदौली, थाना दोहरीघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से महिला से लूटी गई चेन, एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
10 आपराधिक मामलों में वांछित
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सूरज कुमार एक हिस्ट्रीशीटर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न जिलों में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और उसके अन्य नेटवर्क की जांच में जुटी है।
सरयू के घटते जलस्तर के साथ कटान का कहर: सरहरा में 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में विलीन, धरोहरों पर मंडराया खतराhttps://t.co/JgdbHeGpkh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2026





















