ऐचौरा में पत्रकार विवेक शर्मा ने परिजनों के साथ मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अनूपशहर क्षेत्र के गांव ऐचौरा स्थित अपने निवास पर पत्रकार विवेक शर्मा ने परिवार के साथ त्योहार हर्षोल्लास एवं पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अनूपशहर क्षेत्र के गांव ऐचौरा स्थित अपने निवास पर पत्रकार विवेक शर्मा ने परिवार के साथ त्योहार हर्षोल्लास एवं पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर परिवार की बहनों ने विवेक शर्मा की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके सुख-समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना की।

मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं, बहनों को दिए उपहार
राखी बांधने की रस्म के बाद परिजनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर पर्व की बधाई दी। दिनभर घर में उत्सव और खुशी का माहौल बना रहा। इस दौरान विवेक शर्मा ने अपनी बहनों को मनपसंद उपहार भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

“आपसी प्रेम और विश्वास का प्रतीक है रक्षाबंधन”
इस अवसर पर विवेक शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र प्रेम, अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व परिवार के सदस्यों को आपसी प्रेम, आत्मीयता और पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत करने का संदेश देता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.