नौतनवा में पारिवारिक तनाव से परेशान युवक ने लगाई फांसी, सोशल मीडिया पर लगाता था सैड स्टेटस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कस्बा के वार्ड नंबर-7 (मधुबन नगर) में 28 वर्षीय शिवम जायसवाल का शव उसके ही मकान के अंदर फंदे से लटकता मिलने से अफरा-तफरी मच गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कस्बा के वार्ड नंबर-7 (मधुबन नगर) में 28 वर्षीय शिवम जायसवाल का शव उसके ही मकान के अंदर फंदे से लटकता मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नौतनवा पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी के छोड़कर जाने से था अवसाद में

स्थानीय लोगों के अनुसार, शिवम जायसवाल की पत्नी करीब एक साल पहले बच्चों को साथ लेकर कहीं चली गई थी। इसके बाद से ही वह अत्यधिक मानसिक तनाव और अवसाद में रहता था। मानसिक परेशानी के चलते वह अक्सर सोशल मीडिया पर निराशाजनक (सैड) स्टेटस भी पोस्ट किया करता था।

मासूमों ने देखा पिता का लटकता शव

घटना का खुलासा तब हुआ जब अचानक पहुंचे बच्चों ने पिता का शव फंदे से लटकता देखा। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गृहक्लेश और अवसाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.