घुघली/महराजगंज
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बल्लो खास गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब मंगलवार दोपहर लगभग 12:00 बजे देवरिया शाखा नहर में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ राहगीरों ने देखा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बल्लो खास गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब मंगलवार दोपहर लगभग 12:00 बजे देवरिया शाखा नहर में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ राहगीरों ने देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष व सीओ सदर अंकुर गौतम भारी पुलिस बल संग मौके पर पहुंचे
नहर में शव मिलने की सूचना मिलते ही घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार पुलिस बल के साथ बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से सुरक्षित बाहर निकलवाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों और फील्ड यूनिट को अवगत कराया गया, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम तथा फॉरेंसिक/फिंगरप्रिंट टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्र किए।
शव के पंचनामे और प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से उसका आधार कार्ड प्राप्त हुआ। दस्तावेज में दर्ज विवरण के आधार पर मृतक की पहचान गजानंद प्रसाद निगम (पुत्र रघुनाथ निगम), निवासी- सड़कहवा, थाना- ठूठीबारी के रूप में पुख्ता हुई। शिनाख्त होने के बाद घुघली पुलिस ने तत्काल ठूठीबारी थाने के माध्यम से मृतक के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।
घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशानों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर संभावित कोण (पहलुओं) से मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन की उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों के झूठे आश्वासनों से तंग आकर अब ग्रामीण अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। ताजा मामला सिद्धार्थनगर जिले के इटवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत औरहवा के बड़ईया टोले से सामने आया है। pic.twitter.com/lPuUhpC40x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 14, 2026













