फरेंदा
महराजगंज जनपद में स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर महराजगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर महराजगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कड़े निर्देशन में यातायात पुलिस ने फरेंदा कस्बा क्षेत्र में एक सघन सुरक्षा एवं फिटनेस निरीक्षण अभियान चलाया। इस औचक कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल संचालकों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान सुरक्षा मानकों पर खरे न उतरने वाले 5 स्कूली वाहनों का चालान कर उन पर जुर्माना ठोंका गया।
सीसीटीवी से लेकर आपातकालीन खिड़की तक हर मानक की हुई गहन जांच
यातायात पुलिस की टीम ने फरेंदा क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्कूल-कॉलेजों की बसों को रोककर उनके सुरक्षा उपकरणों और दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की। इस दौरान मानकों की गहनता से जांच की गई
वाहनों का वैध फिटनेस प्रमाणपत्र और इंश्योरेंस ,बस चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस (DL),बसों के भीतर क्रियाशील सीसीटीवी कैमरे,वर्किंग अग्निशामक यंत्र,आपातकालीन खिड़की और फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता
स्पीड लिमिट और कैमरों को लेकर वाहन चालकों को सख्त हिदायत
निरीक्षण के दौरान जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उनके चालकों और संबंधित विद्यालय प्रबंधन को मौके पर ही सख्त निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस ने साफ कहा कि सभी स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरे हर हाल में सुचारु रूप से चालू रहने चाहिए। इसके साथ ही बसों को निर्धारित गति सीमा में ही चलाने और प्राथमिक उपचार किट में पर्याप्त दवाइयां रखने की सख्त हिदायत दी गई।
बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, लगातार चलेगा अभियान: पुलिस
यातायात पुलिस के अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन स्वामियों को बख्शा नहीं जाएगा। नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण और सघन चेकिंग अभियान आगे भी पूरे जनपद में नियमित रूप से जारी रहेंगे।
उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन की उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों के झूठे आश्वासनों से तंग आकर अब ग्रामीण अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। ताजा मामला सिद्धार्थनगर जिले के इटवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत औरहवा के बड़ईया टोले से सामने आया है। pic.twitter.com/lPuUhpC40x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 14, 2026













