डिबाई
बुलंदशहर जनपद डिबाई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौगवां में उस समय जश्न और उत्साह का माहौल हो गया, जब गांव के प्रतिभावान युवक अवनेश लोधी का चयन प्रतिष्ठित इंडियन आर्मी में हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद डिबाई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौगवां में उस समय जश्न और उत्साह का माहौल हो गया, जब गांव के प्रतिभावान युवक अवनेश लोधी का चयन प्रतिष्ठित इंडियन आर्मी में हो गया। अवनेश लोधी क्षेत्र के सम्मानित जिला पंचायत सदस्य सत्यपाल लोधी के सुपुत्र हैं। वह अपने माता-पिता के दो बेटों और एक बेटी में से एक हैं। ग्रामीण अंचल से निकलकर देश सेवा के लिए भारतीय सेना में चुने जाने की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे दौगवां गांव और डिबाई क्षेत्र में गौरव का माहौल है।
इंडियन आर्मी में चयन के बाद आज जब अवनेश लोधी अपनी कठिन मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए घर से रवाना हो रहे थे, तो पूरा गांव और नगरवासी उनके सम्मान में उमड़ पड़े। ग्रामीणों और समर्थकों ने अवनेश की विदाई को यादगार बनाने के लिए डीजे की धुन और देशभक्ति के तरानों के बीच एक भव्य विदाई यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा मार्ग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।
विदाई यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर भावी सैनिक अवनेश लोधी का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत गर्व और नम आंखों के साथ उन्हें आगे की यात्रा के लिए ट्रेन के लिए रवाना किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अवनेश को गले लगाकर उनके उज्ज्वल व स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की।
ग्राम दौगवां के निवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके गांव के एक साधारण परिवार के युवक का देश की रक्षा के लिए सेना में चुना जाना पूरे क्षेत्र के लिए बड़े गौरव का विषय है। ग्रामीणों का मानना है कि अवनेश की यह सफलता क्षेत्र के अन्य ग्रामीण युवाओं को भी सेना में शामिल होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी। गौरतलब है कि जैसे ही अवनेश के चयन की आधिकारिक खबर गांव पहुंची थी, तभी से समर्थकों और परिजनों ने मिठाइयां बांटकर इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाना शुरू कर दिया था।
उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन की उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों के झूठे आश्वासनों से तंग आकर अब ग्रामीण अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। ताजा मामला सिद्धार्थनगर जिले के इटवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत औरहवा के बड़ईया टोले से सामने आया है। pic.twitter.com/lPuUhpC40x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 14, 2026












