डिबाई: जिला पंचायत सदस्य के बेटे अवनेश लोधी का इंडियन आर्मी में चयन, डीजे की धुन पर तिरंगा यात्रा निकाल ग्रामीणों ने दी भव्य विदाई

डिबाई/बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में डिबाई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौगवां में उस समय जश्न का माहौल हो गया, जब गांव के होनहार युवक अवनेश लोधी का चयन प्रतिष्ठित इंडियन आर्मी में हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में डिबाई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौगवां में उस समय जश्न का माहौल हो गया, जब गांव के होनहार युवक अवनेश लोधी का चयन प्रतिष्ठित इंडियन आर्मी  में हो गया। अवनेश लोधी क्षेत्र के लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य सत्यपाल लोधी के सुपुत्र हैं। अवनेश दो भाई और एक बहन हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश सेवा के लिए भारतीय सेना में चुने जाने की इस उपलब्धि से न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे दौगवां गांव और डिबाई क्षेत्र में भारी उत्साह व गौरव का माहौल है।

इंडियन आर्मी में चयन के बाद मंगलवार को जब अवनेश लोधी अपनी कड़ी मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए घर से रवाना हो रहे थे, तो गांव और नगर वासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों और समर्थकों ने अवनेश की विदाई को ऐतिहासिक बनाने के लिए डीजे की धुन और देशभक्ति के तरानों के बीच एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा मार्ग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।

यात्रा के नगर में प्रवेश करते ही जगह-जगह नगरवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर भावी सैनिक अवनेश लोधी का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने नम आंखों और गर्व से चौड़े सीने के साथ उन्हें आगे की यात्रा (ट्रेनिंग सेंटर) के लिए गाड़ियों से रवाना किया। इस विदाई समारोह के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अवनेश की पीठ थपथपाई और उनके उज्ज्वल व स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

 

ग्राम दौगवां के बुजुर्गों और जागरूक नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके गांव के एक साधारण परिवार के युवक का देश की रक्षा के लिए सेना में चुना जाना पूरे डिबाई क्षेत्र के लिए बड़े गौरव का विषय है। ग्रामीणों का मानना है कि अवनेश की यह अभूतपूर्व सफलता और कड़ी मेहनत क्षेत्र के अन्य ग्रामीण युवाओं को भी सेना में शामिल होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी। गौरतलब है कि जैसे ही अवनेश के चयन की आधिकारिक खबर गांव पहुंची थी, तभी से समर्थकों और परिजनों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.