नौतनवा: घर में अकेली 16 वर्षीय अनाथ किशोरी ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, बड़ी बहन के लौटते ही मचा कोहराम

नौतनवा

महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर-9 उस्माननगर मोहल्ले में सोमवार शाम एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर-9 उस्माननगर मोहल्ले में सोमवार शाम एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में परिजन और आसपास के लोग उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उस्माननगर निवासी इस किशोरी के सिर से माता-पिता का साया पहले ही उठ चुका था। माता-पिता के निधन के बाद वह अपनी बड़ी बहन के साथ घर पर रह रही थी। सोमवार को उसकी बड़ी बहन किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गई हुई थी, जिसके कारण किशोरी घर पर बिल्कुल अकेली थी। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

घर लौटते ही बड़ी बहन के उड़े होश, चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण

शाम के समय जब बड़ी बहन काम निपटाकर घर वापस लौटी, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। छोटी बहन को फंदे से लटकता देख उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

जांच में जुटी पुलिस, कारणों का पता लगाने का प्रयास

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नौतनवा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतका की बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.