बागपत: गौना गांव के मुख्य मार्ग पर नारकीय स्थिति, कीचड़ से होकर गुजर रहे स्कूली बच्चे, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

खेकड़ा

बागपत जनपद के खेकड़ा तहसील के ग्राम गौना में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जारी जलभराव और गंदगी ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के खेकड़ा तहसील के ग्राम गौना में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जारी जलभराव और गंदगी ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। बारिश के बाद पूरी सड़क कीचड़ के दलदल में तब्दील हो चुकी है, जिससे न केवल आम राहगीर बल्कि स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे भी इसी गंदगी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। इस विकराल समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

फिसलकर चोटिल हो रहे राहगीर, कई बार की गई शिकायत

ग्रामीणों के अनुसार, गौना गांव से ‘पीर वाला रास्ता’ होते हुए सुभानपुर तक जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर लंबे समय से गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है। जल निकासी की कोई मुकम्मल व्यवस्था न होने के कारण मामूली बारिश में भी यहाँ घुटनों तक पानी जमा हो जाता है। कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस संबंध में पहले भी कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया।

सड़क की सफाई और तत्काल पैच-मरम्मत की मांग को लेकर एकजुट हुए ग्रामीणों ने प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भी उनकी समस्या का कोई स्थायी और ठोस समाधान नहीं निकाला गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे और सीधे जिलाधिकारी  कार्यालय पहुंचकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.