फूलबेहड़
लखीमपुर खीरी जनपद में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूलबेहड़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूलबेहड़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश गौवध निवारण अधिनियम 1955 से संबंधित मामले में वांछित चल रहे चार शातिर अभियुक्तों और एक अभियुक्ता (महिला) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और गौवंश प्रतिषेध से जुड़े धारदार हथियार (छुरियां व बांका) बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार को खीरी के पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अपराधी गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन में फूलबेहड़ थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ मिलकर मु0अ0सं0 0228/2026 धारा 3/8 गौवध निवारण अधिनियम के तहत इन पांचों आरोपियों को दबोचा। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
पकड़े गए आरोपियों का विवरण
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फूलबेहड़ और पड़ोसी थाना पढुआ क्षेत्र के निवासी शामिल
सलमान उर्फ बाबू पुत्र निजामुद्दीन (निवासी: ग्राम नियामतपुर मजरा खैइया, थाना फूलबेहड़, खीरी);मतीन पुत्र अमीन (निवासी: ग्राम रायपुर मजरा दुल्ही, थाना पढुआ, खीरी);बनाफर पुत्र मैकू (निवासी: ग्राम नियामतपुर मजरा खैइंया, थाना फूलबेहड़, खीरी);मोबीन पुत्र अमीन (निवासी: ग्राम रायपुर मजरा दुल्ही, थाना पढुआ, खीरी),माया पत्नी बनाफर (निवासी: ग्राम नियामतपुर मजरा खैइंया, थाना फूलबेहड़, खीरी हैं।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की अमली तलाशी ली, जिसमें उनके पास से अपराध में प्रयुक्त होने वाले निम्नलिखित हथियार बरामद हुए:
अभियुक्त मोबीन के पास से: 01 अदद अवैध तमंचा (315 बोर) और 01 जिंदा कारतूस (315 बोर)।
अभियुक्त सलमान उर्फ बाबू के पास से: 02 अदद तेजधार छुरी और 01 अदद बांका।
इस सराहनीय और मुस्तैद कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव, उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अखिलेश मौर्य, कांस्टेबल बलवीर सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार जानीवाल, कांस्टेबल मो0 रिजवान और महिला आरक्षी (W/C) एकता राठौर शामिल रहीं।
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम विशुनपुरा (सिसवा बाजार इलाका) में शनिवार को सरकारी पैमाइश के दौरान जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। यहाँ राजस्व टीम (लेखपाल) की मौजूदगी में ही दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। pic.twitter.com/egloh5xbvk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 12, 2026













