ललिया
बलरामपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ललिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ललिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपहृत नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
शादी का झांसा देकर भगाने का मामला हुआ था दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को ललिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम मथुरा कला निवासी कृष्णा उर्फ दुल्ले पुत्र कोयले ने उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा लिया है। पीड़ित मां की तहरीर के आधार पर ललिया थाने में मु0अ0सं0 87/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 87 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू की गई थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी ललिया देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण तथा ललिया थाना के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
मुस्तैद पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना और सटीक रणनीतिक दबिश के आधार पर वांछित अभियुक्त कृष्णा उर्फ दुल्ले को गिरफ्तार कर लिया।
किशोरी को भेजा गया वन स्टॉप सेंटर
पुलिस टीम ने आरोपी के चंगुल से नाबालिग अपहृता को पूरी तरह सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी कृष्णा उर्फ दुल्ले के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए रवाना किया जा रहा है। वहीं, बरामद की गई नाबालिग किशोरी को महिला पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सुपुर्दगी देकर अग्रिम चिकित्सकीय परीक्षण व विधिक कार्यवाही हेतु ‘वन स्टॉप सेंटर’ बलरामपुर भेज दिया गया है।
इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली ललिया थाने की पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रतीक पाण्डेय,हेड कांस्टेबल ,सुनील कुमार,कांस्टेबल प्रवीण विमल,महिला कांस्टेबल स्वाती वर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।
टावर वाला प्यार,आशिक़ी का इजहार,भरे बाजार में खुद के औलादों से शर्मिंदा हो रहा परिवार, ऋषि वर्मा की क़लम से जानें आज के इश्किया खेल की सच्चाईhttps://t.co/A4dYvJ01Kw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 13, 2026












