अयोध्या
अयोध्या स्थित भव्य राम जन्मभूमि मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या स्थित भव्य राम जन्मभूमि मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है। मंदिर के चढ़ावे में हुई वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र और न्यायालय की निगरानी (Court-Monitored) में जांच कराने की मांग को लेकर दायर विभिन्न जनहित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा।
इस हाईप्रोफाइल मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली विशेष पीठ करेगी, जिसमें जस्टिस जायमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहन भी शामिल हैं। कानूनी गलियारों के साथ-साथ पूरे देश की निगाहें आज शीर्ष अदालत में होने वाली इस सुनवाई पर टिकी हैं।
मुख्य आरोपित अनुकल्प मिश्रा से पुलिस की कड़ाई से पूछताछ शुरू
दूसरी ओर, इस पूरे घोटाले की जांच कर रही अयोध्या पुलिस और विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले के तीन मुख्य आरोपितों में से एक अनुकल्प मिश्रा को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में ली गई पूछताछ के दौरान इस वित्तीय हेरफेर में शामिल कई अन्य सफेदपोशों और मंदिर से जुड़े कर्मचारियों के नामों का खुलासा होने की उम्मीद है।
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम विशुनपुरा (सिसवा बाजार इलाका) में शनिवार को सरकारी पैमाइश के दौरान जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। यहाँ राजस्व टीम (लेखपाल) की मौजूदगी में ही दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। pic.twitter.com/egloh5xbvk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 12, 2026













