महराजगंज: नारायणी शाखा नहर में दिखा डॉल्फिन जैसा जलीय जीव; देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़

शिकारपुर

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर चौराहे के समीप बहने वाली नारायणी शाखा नहर में समय हड़कंप और उत्सुकता का माहौल बन गया, जब पानी में करीब 5 फीट लंबा एक डॉल्फिन जैसा जलीय जीव तैरता हुआ दिखाई दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर चौराहे के समीप बहने वाली नारायणी शाखा नहर में समय हड़कंप और उत्सुकता का माहौल बन गया, जब पानी में करीब 5 फीट लंबा एक डॉल्फिन जैसा जलीय जीव तैरता हुआ दिखाई दिया। नहर में इस तरह के दुर्लभ जीव के दिखने की खबर जैसे ही आग की तरह फैली, आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण और राहगीर उसे देखने के लिए नहर किनारे इकट्ठा होने लगे।

फाटक की आवाज से जीव ने बदली दिशा, गहरे पानी में हुआ ओझल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना रविवार दोपहर करीब 02:00 बजे की है। लगभग 5 फीट लंबा यह जलीय जीव बेहद शांत तरीके से पानी की सतह पर तैरते हुए बल्लो नहर फाटक की ओर बढ़ रहा था। इसी बीच, फाटक के अचानक संचालन होने से वहां तेज आवाज और भारी कंपन पैदा हुआ। आवाज से सहमकर जलीय जीव ने अपनी दिशा बदल ली और वापस शिकारपुर की तरफ तैरने लगा। कुछ समय तक सतह पर दिखने के बाद, जीव नहर के मुख्य गहरे पानी में चला गया और लोगों की नजरों से ओझल हो गया। इसी बीच क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नहर किनारे जुटी भीड़ भी धीरे-धीरे छंट गई।

स्थानीय लोगों में ‘डॉल्फिन’ की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

नहर में दिखे इस जीव की बनावट और तैरने के तरीके को देखकर स्थानीय लोग और प्रत्यक्षदर्शी इसे डॉल्फिन मान रहे हैं। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों या किसी विशेषज्ञ टीम द्वारा इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। जानकारों का मानना है कि मानसून के मौसम में नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण कई बार जलीय जीव मुख्य नदी से भटककर उससे जुड़ी नहरों या सहायक शाखाओं में प्रवेश कर जाते हैं।

स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीणों ने इस दुर्लभ जीव की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों ने स्थानीय वन विभाग की टीम को मामले की सूचना देकर मांग की है कि नहर के पानी और संबंधित रूट पर निगरानी रखी जाए, ताकि यदि वह डॉल्फिन या कोई अन्य संरक्षित जलीय जीव है, तो उसे कोई नुकसान न पहुंचे और उसे सकुशल उसकी प्राकृतिक धरोहर मुख्य नदी में वापस भेजा जा सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.