रामपुर: हनीट्रैप गैंग की फरार मुख्य आरोपी सुप्रिया गिरफ्तार, गन पॉइंट पर वीडियो बनाकर वसूले थे लाखों रुपये

रामपुर

रामपुर जनपद की गंज थाना पुलिस ने युवाओं को अपनी मीठी-मीठी बातों के जाल में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने वाले ‘हनीट्रैप गैंग’ की फरार महिला सदस्य सुप्रिया को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रामपुर जनपद की गंज थाना पुलिस ने युवाओं को अपनी मीठी-मीठी बातों के जाल में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने वाले ‘हनीट्रैप गैंग’ की फरार महिला सदस्य सुप्रिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पिछले आठ महीनों से इसकी सरगर्मी से तलाश थी। इस शातिर गैंग के अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस गैंग ने केमरी क्षेत्र के रहने वाले एक वेल्डिंग कारीगर युवक को अपना शिकार बनाया था। पीड़ित युवक के व्हाट्सएप पर गैंग की एक लड़की का मैसेज आया, जिसने धीरे-धीरे युवक को अपनी मीठी बातों में फंसा लिया।

इसके बाद 22 नवंबर 2025 को शातिर गैंग ने युवक को एक बड़ी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुद्रपुर (उत्तराखंड) बुलाया। युवक जैसे ही वहां बताए गए कमरे पर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे सुप्रिया, इकराबी, दीपक कश्यप, मुकेश, इशरत और एक अन्य युवक ने उसे बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। बदमाशों ने युवक को छोड़ने के एवज में डरा-धमकाकर उसके बैंक खाते से ऑनलाइन माध्यम द्वारा मुकेश और दीपक के नंबरों पर 1,52,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

वारदात यहीं नहीं रुकी; गिरोह के सदस्य उसी रात करीब 9 बजे पीड़ित युवक को कार में डालकर रामपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक मकान पर लेकर आए। यहां गैंग की एक अन्य महिला सदस्य जौहरा उर्फ महक पहले से मौजूद थी।
बदमाशों ने युवक की कनपटी पर तमंचा सटाकर जबरन उसके कपड़े उतरवाए और जौहरा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इस अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर युवक से 80,000 रुपये की अतिरिक्त रकम और वसूल ली गई।

 

गैंग के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने रामपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के कड़े आदेश पर गंज थाना पुलिस ने रंगदारी, मारपीट और आईटी एक्ट सहित संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। पूर्व में पुलिस ने मुख्य किरदार जौहरा सहित कई सदस्यों को जेल भेज दिया था, लेकिन सुप्रिया लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रही थी।

बाबादीप सिंह नगर के मकान से हुई गिरफ्तारी

गंज थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला सुप्रिया मूल रूप से सिटी थाना क्षेत्र के मोहल्ला चादरवाला बाग की रहने वाली है, लेकिन वह अपनी पहचान छिपाकर सिविल लाइंस इलाके के बाबादीप सिंह नगर में रह रही थी। सटीक मुखबिरी और सर्विलांस की मदद से गंज थाना पुलिस ने रविवार को उसे बाबादीप सिंह नगर स्थित उसके मौजूदा आवास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की विधिक कानूनी कार्यवाही पूरी कर उसे जेल भेज रही है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.