बुलंदशहर: प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने किया ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का भव्य शुभारंभ, जनपद में रोपे जाएंगे 46.70 लाख पौधे

स्याना

बुलंदशहर पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापि ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के तहत रविवार को बुलंदशहर में भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापि ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के तहत रविवार को बुलंदशहर में भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन विभाग द्वारा तहसील स्याना के ग्राम बाहपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे के समीप चयनित स्थल पर आयोजित इस महाअभियान का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सुरेन्द्र दिलेर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

इस वर्ष प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने के महा-लक्ष्य के अंतर्गत बुलंदशहर जनपद को 46 लाख 70 हजार 400 पौधे रोपने का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसके सापेक्ष सभी संबंधित विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है।

संतान की तरह करें पौधों की देखभाल — प्रभारी मंत्री

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह, स्कूली बच्चों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री सुरेन्द्र दिलेर ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हमारे पर्यावरण का शुद्ध और स्वच्छ होना अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत हर नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण और देखभाल भी ठीक उसी प्रकार की जानी चाहिए, जैसे एक मां अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। हमें प्रकृति का कर्ज उतारने के लिए इस अभियान को जन-आंदोलन बनाना होगा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उपवन विकसित करने की योजना

भव्य कार्यक्रम के दौरान स्कूली बालिकाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित बेहद आकर्षक सांस्कृतिक और जागरूक करने वाली प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। वन विभाग के अधिकारियों ने कार्यक्रम में अवगत कराया कि इस वर्ष जनपद में केवल सामान्य वृक्षारोपण नहीं हो रहा है, बल्कि विभिन्न विशिष्ट तिथियों पर कई थीम आधारित उपवन (वाटीकाएं) विकसित किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:

महर्षि चरक औषधि वन, समृद्धि वन, कपि वन, ऊर्जा वन और समरस वन।

वंदेमातरम वन और शिक्षकों के सम्मान में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ उपवन।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन द्वारा सामूहिक पौधारोपण कराकर ‘रक्षाबंधन वाटिका’ की स्थापना की जाएगी।

इनसेट: रोपी जा रही हैं 40 से अधिक प्रजातियां

वन विभाग और सहयोगी विभागों द्वारा पूरे जनपद में चिन्हित स्थलों पर शीशम, कचनार, जामुन, अर्जुन, आम, बहेड़ा, चिलबिल, बोटलबुश, नीम, सहजन, सागौन, अमरूद, कटहल, कनक चम्पा, कनेर, केशिया सेमिया, केशिया गुलूका, मोलश्री, गोल्डमोहर, नीबू, अमलताश, बांस, बकैन, सेमल, शरीफा, सिरस, हरश्रंगार, बेर, अनार, अशोक, पीपल, पिलखन, आंवला, इमली, गुटेल, देशी बबूल, अकेसिया और कदम्ब सहित 40 से अधिक उन्नत व परंपरागत प्रजातियों के पौधे रोपे जा रहे हैं।

बच्चों को बांटे गए पौधे, एक्सप्रेस-वे के किनारे हुआ रोपण

समारोह के समापन के बाद मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों ने गंगा एक्सप्रेस-वे के निकट चिन्हित भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। पर्यावरण चेतना को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में आए स्कूली बच्चों को निःशुल्क पौधों का वितरण भी किया गया, ताकि वे अपने घरों के आसपास इन्हें रोपित कर सकें।

कार्यक्रम में इनकी रही मुख्य गरिमामयी उपस्थिति

इस महाअभियान के दौरान प्रभारी मंत्री के साथ बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह, स्याना विधायक श्री देवेंद्र सिंह लोधी, सिकंदराबाद विधायक श्री लक्ष्मी राज सिंह, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी  निशा ग्रेवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भारी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न स्कूलों के शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.