बागपत
बागपत जनपद में समाजसेवा और जीव दया के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक सराहनीय पहल की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में समाजसेवा और जीव दया के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक सराहनीय पहल की। फाउंडेशन के सदस्यों ने बावली रोड स्थित स्थानीय गौशाला में पहुँचकर सामूहिक रूप से गोमाताओं को हरा चारा खिलाया और गौसेवा का पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने गौ-संरक्षण और उनकी उचित देखभाल को लेकर समाज में एक सकारात्मक संदेश भी दिया।
गौसेवा भारतीय संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं का आधार — विकास गुप्ता
गौशाला परिसर में सेवा कार्य के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि गोमाता की सेवा करना केवल एक धार्मिक कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं का एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा
प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर समय-समय पर स्थानीय गौशालाओं में अवश्य जाना चाहिए। हमें अपनी सामर्थ्य और शक्ति के अनुसार बेसहारा गोवंश के लिए चारे, पानी और चिकित्सा व्यवस्था में अपना योगदान देना चाहिए, ताकि समाज में जीव कल्याण की भावना सुदृढ़ हो सके।
इस विशेष सेवा अभियान में सामाजिक सुरक्षा और बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वंदना गुप्ता ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। फाउंडेशन के सदस्यों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि संस्था द्वारा भविष्य में भी पर्यावरण, जीव दया, शिक्षा और महिला-बाल विकास से जुड़े सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्य निरंतर और अधिक व्यापक स्तर पर किए जाते रहेंगे।
बावली रोड गौशाला में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, आशा ग्रोवर, उर्मिला (खामपुर), सौरभ जैन, रोशनी देवी, अदिति, वैष्णवी, चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वंदना गुप्ता सहित संस्था के अन्य सक्रिय कार्यकर्ता और गौशाला के सेवादार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
महराजगंज के सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी में एक वीडियो के वायरल होते ही सनसनी फैल गई। ठूठीबारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार रौनियर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो जारी कर दिया। @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/ImxcGlHNiH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026












