दुबहड़
बलिया जनपद में हरित उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से रविवार को जनपद के विकास खण्ड दुबहड़ के अंतर्गत ग्राम विशुनपुरा (प्रतापपुर कला) स्थित ऐतिहासिक श्री गरीबनाथ महादेव मंदिर परिसर में “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” का भव्य आगाज किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में हरित उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से रविवार को जनपद के विकास खण्ड दुबहड़ के अंतर्गत ग्राम विशुनपुरा (प्रतापपुर कला) स्थित ऐतिहासिक श्री गरीबनाथ महादेव मंदिर परिसर में “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” का भव्य आगाज किया गया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पौधारोपण कर इस महाअभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को गति देते हुए इस दौरान जिले भर में रिकॉर्ड 39.02 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया।
विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाना सरकार की प्राथमिकता
विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का ऐतिहासिक लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब तक प्रदेश में लगभग ढाई सौ करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। सड़कों के चौड़ीकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा
जनपद में सड़क निर्माण और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जैसी बड़ी बुनियादी ढांचागत (इन्फ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं के कारण अनिवार्य रूप से पेड़ों की कटाई हुई है। हमारी सरकार की यह नीति है कि जितने पेड़ कटे हैं, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए उससे दोगुने पौधे लगाए जाएं। वृक्षारोपण केवल एक सरकारी औपचारिकता या अभियान नहीं है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक बड़ा नैतिक दायित्व है।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील
परिवहन मंत्री ने उपस्थित नागरिकों, युवाओं और महिलाओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक संतान की तरह उसकी नियमित देखभाल और संवर्धन करना भी जरूरी है, तभी हम जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपट सकेंगे।
सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केंद्र, अतिथियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अत्यंत मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। इसके बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने परिवहन मंत्री को पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वन विभाग की ओर से भी सभी आगंतुक अतिथियों को स्मृति स्वरूप पौधे भेंट किए गए। जागरूकता बढ़ाने के लिए परिसर में बनाए गए विशेष ‘सेल्फी प्वाइंट’ पर परिवहन मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फोटो खिंचवाई, जो युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में इनकी रही मुख्य गरिमामयी उपस्थिति
इस महाअभियान के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, तथा वन विभाग के नोडल अधिकारी नीतीश कुमार ने अपने-अपने नाम से पौधों का रोपण किया।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एडीएम अभिनेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाहू सहित भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, वन विभाग के वनकर्मी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
महराजगंज के सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी में एक वीडियो के वायरल होते ही सनसनी फैल गई। ठूठीबारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार रौनियर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो जारी कर दिया। @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/ImxcGlHNiH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026













