बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई पुलिस ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से मूर्ति बेचने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई पुलिस ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से मूर्ति बेचने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन और 01 सिम कार्ड भी बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। थाना डिबाई पुलिस को NCRP के प्रतिभिम्ब (PRATIBIMB) पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के आधार पर अभियुक्त के मोबाइल नंबर के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों से कुल 05 साइबर अपराध सम्बन्धी शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कोलकाता से दर्ज शिकायतें सम्मिलित हैं।
जांच के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से लकड़ी की मूर्तियां बेचने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन भुगतान प्राप्त करने के बाद उन्हें मूर्ति नहीं भेजता था। इस संबंध में थाना डिबाई पर मु0अ0सं0 514/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही थी।
जांच/विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 10-07-2026 को थाना डिबाई पुलिस द्वारा प्रकाश में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना डिबाई पर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. विशाल पुत्र संतोष कुमार, मूल निवासी मोहल्ला सराय बैरूनी कस्बा व थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर। हाल निवासी मोहल्ला चौधरी खेड़ा कस्बा व थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर।
बरामदगी का विवरण
1. 01 मोबाइल फोन
2. 01 सिम कार्ड
गिरफ्तार करने वाली थाना डिबाई पुलिस टीम
1. निरीक्षक खडग सिंह
2. हे0कां0 सोनपाल सिंह, रि0कां0 अनुज कुमार
महराजगंज: पहली ही बारिश में खुला सुंदरीकरण का पोल; धानी बाजार में भरभराकर गिरी लाखों की बाउंड्री वॉल@CMOfficeUP @DmMaharajganj @CdoMaharajganj @yadavakhilesh pic.twitter.com/CyOznN8QFm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2026












