बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के साइबर ठगों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। SSP बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में शिकारपुर थाना पुलिस ने PRATIBIMB पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर 1 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के साइबर ठगों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। SSP बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में शिकारपुर थाना पुलिस ने PRATIBIMB पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर 1 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को पीड़ित का दोस्त बताकर मोबाइल फोन के माध्यम से धोखे से 1 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। शिकायत मिलने के बाद थाना शिकारपुर में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल चौहान निवासी ग्राम रनाइच, थाना शिकारपुर, जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ BNS की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत अभियोग पंजीकृत है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें
महराजगंज: पहली ही बारिश में खुला सुंदरीकरण का पोल; धानी बाजार में भरभराकर गिरी लाखों की बाउंड्री वॉल@CMOfficeUP @DmMaharajganj @CdoMaharajganj @yadavakhilesh pic.twitter.com/CyOznN8QFm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2026












