सिकंदराबाद: विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस

बुलंदशहर

बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। विधायक लक्ष्मीराज सिंह की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विधायक ने दिवंगतों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और दुःख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

शोक संवेदना के दौरान की गईं ये मुलाकातें
ग्राम बिरौंडी ताजपुर निवासी ठाकुर धालन सिंह जी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

ग्राम वैर बादशाहपुर निवासी सतवीर सिंह के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


ग्राम वैर बादशाहपुर निवासी राम कुमार जी की धर्मपत्नी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

ग्राम वैर निवासी शक्ति केंद्र संयोजक अमित कुमार की ताई के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.