बुलंदशहर
बुलंदशहर अनूपशहर क्षेत्र की नगर पंचायत औरंगाबाद में सार्वजनिक बारात घर की सुविधा न होने के कारण स्थानीय लोगों को शादी-विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर अनूपशहर क्षेत्र की नगर पंचायत औरंगाबाद में सार्वजनिक बारात घर की सुविधा न होने के कारण स्थानीय लोगों को शादी-विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मुद्दे को लेकर अनूपशहर के विधायक संजय शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर औरंगाबाद में प्राथमिकता के आधार पर सार्वजनिक बारात घर बनवाने की मांग की है।
विधायक संजय शर्मा ने अपने पत्र क्रमांक L-6 No 727223 कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत औरंगाबाद, जनपद बुलंदशहर में वर्तमान समय में एक भी सार्वजनिक बारात घर उपलब्ध नहीं है। इसके अभाव में क्षेत्र की जनता को विवाह, पारिवारिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने पत्र में अनुरोध किया है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत औरंगाबाद में जल्द से जल्द एक सार्वजनिक बारात घर के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों ने भी विधायक की इस मांग का समर्थन किया है और कहा है कि यदि बारात घर बन जाता है तो गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को काफी सुविधा होगी।
महराजगंज: पहली ही बारिश में खुला सुंदरीकरण का पोल; धानी बाजार में भरभराकर गिरी लाखों की बाउंड्री वॉल@CMOfficeUP @DmMaharajganj @CdoMaharajganj @yadavakhilesh pic.twitter.com/CyOznN8QFm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2026












