सिद्धार्थनगर: सीमावर्ती गांव बगहवा में एसएसबी ने लगाया नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 110 पशुओं का हुआ उपचार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़ के सीमावर्ती गांव बगहवा में शुक्रवार को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़ के सीमावर्ती गांव बगहवा में शुक्रवार को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सहायक कमाण्डेंट अभिषेक सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में एसएसबी के पशु चिकित्सक डॉ0 सूर्यपाल ने सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के पशुओं का बारीकी से स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान कुल 110 विभिन्न पशुओं का परीक्षण कर उनका आवश्यक उपचार किया गया। इसके साथ ही करीब 30 पशुपालकों को उनके पशुओं में पाए गए रोगों के अनुसार नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

बरसात में पशुओं की देखभाल के लिए किया जागरूक
चिकित्सक टीम द्वारा पशुपालकों को पशुओं के उचित रखरखाव, संतुलित आहार, साफ-सफाई तथा समय पर टीकाकरण कराने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान सहायक कमाण्डेंट अभिषेक सिंह ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बरसात का मौसम पशुओं के लिए अत्यंत संवेदनशील होता है। इस मौसम में संक्रमण, खुरपका-मुंहपका, गलघोटू, त्वचा संबंधी रोग तथा परजीवी संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।

उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे पशुओं को हमेशा साफ एवं सूखे स्थान पर रखें, पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएं और नियमित रूप से पशुशाला की सफाई कर कीटाणुनाशक का छिड़काव करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्रों में जन कल्याण और पशुपालकों की सहायता के लिए समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित करती रहेगी। ग्रामीणों ने एसएसबी के इस सेवाभावी प्रयास की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर हेड कांस्टेबल (वेटनरी) सतीश कुमार, कांस्टेबल सचिन सहित एसएसबी के अन्य जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय पशुपालक व ग्रामीण मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.