इटवा: मोदी सरकार के 12 और योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर डॉ. सतीश द्विवेदी ने किया जनसंवाद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं इटवा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीश द्विवेदी ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अंतर्गत खुनियाव ब्लॉक के ग्राम कटेश्वरनाथ, रमवापुर सीर, पड़री, सड़वा तथा नगर पंचायत इटवा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं इटवा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीश द्विवेदी ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अंतर्गत खुनियाव ब्लॉक के ग्राम कटेश्वरनाथ, रमवापुर सीर, पड़री, सड़वा तथा नगर पंचायत इटवा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष और प्रदेश में योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम कटेश्वरनाथ स्थित प्राचीन बाबा कटेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां डॉ. द्विवेदी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित सरोवर पर स्वच्छता अभियान में श्रमदान करते हुए कहा कि स्वच्छता एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण होता है।

डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को गिनाया

इसके पश्चात डॉ. सतीश द्विवेदी ने रमवापुर सीर, पड़री और सड़वा गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने गरीब कल्याण, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, आवास योजना और हर घर जल जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के जरिए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने मजबूत कानून व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे के जाल, बेहतर बिजली आपूर्ति और शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर सुशासन की नई पहचान बनाई है।

जनता की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

नगर पंचायत कार्यालय सभागार इटवा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी स्थानीय समस्याओं को रखा। डॉ. द्विवेदी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराना ही उनका सर्वोच्च उद्देश्य है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष इटवा कन्हैया विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी, राम शब्द उपाध्याय, अमित दुबे, अमित मिश्रा, सुनील पांडेय सहित भारी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.