सिद्धार्थनगर: उसका बाजार पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उसका बाजार पुलिस को कामयाबी मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए वाद संख्या 902410/2006 (मुकदमा अपराध संख्या 03/2006) की धारा 323, 324, 325, 504 और 506 भादवि (IPC) से संबंधित वारंटी को धर दबोचा।

गिरफ्तार वारंटी का विवरण
पकड़े गए वारंटी की पहचान सीताराम पुत्र गब्बू, निवासी ग्राम बकैनिहा, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
वारंटी को पकड़ने वाली टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक (उ0नि0) जयप्रकाश उपाध्याय और कांस्टेबल धनेश कुमार यादव शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.