बुलन्दशहर
बुलन्दशहर प्रांतीय शिक्षा सेवा संवर्ग में पदोन्नति होने पर क्षेत्र के विभिन्न खण्ड शिक्षा अधिकारियों BEO को वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर नई तैनाती मिलने पर हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर अमन गुप्ता ने पदोन्नत हुए अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और बधाई व शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दी गई पदोन्नति के उपरान्त अधिकारियों को उप शिक्षा निदेशक कार्यालयों में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर पदस्थापित किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है: ललित मोहनपाल – स्याना, आगरा, सुनील कुमार डबराल – खुर्जा, सहारनपुर, प्रमोद कुमार शर्मा – गुलावठी, बिजनौर।
कार्यकाल की सराहना करते हुए इस मौके पर अमन गुप्ता ने सभी अधिकारियों के अब तक के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने विकास खण्डों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और विभागीय कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने में अनुकरणीय योगदान दिया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी और नए जिलों में भी इन अधिकारियों का मार्गदर्शन शिक्षा जगत को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। बधाई देने के दौरान शिक्षा विभाग के अन्य सहकर्मी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।













