सिद्धार्थनगर: स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा दरिया बख्स गांव में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा दरिया बख्स गांव में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा अपने घर से साइकिल द्वारा स्कूल के लिए निकली थी। शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर सड़क पार करते समय डुमरियागंज की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक घबराकर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एकत्र हो गए।

शव सड़क पर रख ग्रामीणों का प्रदर्शन

दर्दनाक हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतका के शव को सड़क पर रखकर शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग फरार ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही त्रिलोकपुर थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित में लिया। पुलिस ने घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.