विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में विज्ञान, कला और संगीत प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, आर्यभट्ट हाउस रहा अव्वल

जौनपुर

जौनपुर जनपद के विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में आयोजित विज्ञान, कला एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा और नवाचार का शानदार उदाहरण बन गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में आयोजित विज्ञान, कला एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा और नवाचार का शानदार उदाहरण बन गई। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, पुस्तकालय, शारीरिक शिक्षा, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन तथा कला, रंगोली एवं संगीत विभाग की संयुक्त प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक एवं उपयोगी मॉडलों ने सभी का मन मोह लिया। विज्ञान से जुड़े नवाचारों के साथ सामाजिक सरोकारों पर आधारित मॉडलों की आगंतुकों ने खूब सराहना की।

प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से मॉडलों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और उनके प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुस्तकों के साथ प्रयोगात्मक शिक्षा ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है तथा ऐसी प्रदर्शनियां उनमें वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास करती हैं।

विद्यालय के चारों हाउसआर्यभट्ट भाभा रमन एवं विवेकानंद के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। निर्णायकों ने मॉडलों की नवीनता, उपयोगिता, प्रस्तुतीकरण एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर मूल्यांकन किया, जिसमें आर्यभट्ट हाउस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समापन अवसर पर प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पदक एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी लगन और नवाचार के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

प्रदर्शनी में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं आगंतुकों ने विद्यार्थियों के मॉडलों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पूरे परिसर में उत्साह, जिज्ञासा और वैज्ञानिक चेतना का वातावरण देखने को मिला।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.