हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत: दो की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-509 पर डिग्री कॉलेज के समीप सोमवार को दो मोटरसाइकिल चालकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-509 पर डिग्री कॉलेज के समीप सोमवार को दो मोटरसाइकिल चालकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर काफी दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज (हायर सेंटर) रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अलीगढ़ के सुनामई निवासी अमन उर्फ छोटू (24) और फिरोजाबाद निवासी इस्पेक्टर (20) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में प्रशांत और नसीर शामिल हैं जिनका उपचार जारी है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.