लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत जनपद के महिला थाने में रविवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली।

पुलिस और काउंसलरों की सूझबूझ से टूटने की कगार पर पहुंच चुके 13 पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण ढंग से निपटारा कराया गया, जिसमें से 5 जोड़े फिर से एक साथ रहने को राजी हो गए।
महिला थाना प्रभारी व काउंसलरों के प्रयास से बनी बात
यह काउंसलिंग सत्र पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. ख्याति गर्ग के दिशा-निर्देशन में महिला थाना परिसर में आयोजित किया गया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक बबिता पटेल के नेतृत्व में काउंसलर सुश्री कुसुम गुप्ता और कय्यूम जरवानी ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और आपसी मनमुटाव से जुड़े 13 गंभीर मामलों में दोनों पक्षों को बिठाकर बातचीत कराई।
गहन काउंसलिंग के बाद 5 जोड़ों ने अपनी पुरानी कड़वाहट को भुलाकर आगे की जिंदगी साथ बिताने का फैसला किया, जिन्हें पुलिस टीम ने सम्मानपूर्वक विदा किया।
अन्य मामलों की स्थिति
04 मामलों में मिला समय: चार मामलों में पति-पत्नी के बीच अत्यधिक मनमुटाव को देखते हुए काउंसलरों ने उन्हें सोच-विचार कर अंतिम निर्णय लेने के लिए कुछ समय दिया है।
04 मामलों में नहीं बनी बात: चार अन्य मामलों में तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों पक्षों में आपसी सहमति नहीं बन सकी।
महिला सुरक्षा व कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी:
महिला थाना प्रभारी बबिता पटेल ने बताया कि काउंसलिंग के साथ-साथ थाने आईं महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों (181, 112) तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे—मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के प्रति जागरूक भी किया गया।
इस पूरे काउंसलिंग सत्र को सफल बनाने में महिला आरक्षी सुमन लता, सारिका चौहान और रेखा गौड़ ने भी महत्वपूर्ण भूमि
का निभाई।













