सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ़ मंडल की मासिक बैठक रविवार को आदर्श नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी फूलचंद जायसवाल और विशिष्ट अतिथि महेंद्र लोधी रहे।

मुख्य अतिथि फूलचंद जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठनात्मक अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन की मुख्य धुरी मंडल ही है।
इन अभियानों पर हुई चर्चा: बैठक में डिजिटल लर्निंग, केंद्र सरकार के ’12 साल बेमिसाल’, ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘मन की बात’ कार्यक्रम को धरातल पर प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक चौधरी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण पाल चौधरी, रविंद्र वर्मा, रवि अग्रवाल, रामकुमार त्रिपाठी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












