पुलिस लाइन बागपत में ‘वामा वेलनेस कैम्प’ का आयोजन, पुलिस कर्मियों व परिजनों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

बागपत

बागपत वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से रविवार 05 जुलाई  को एक विशेष पहल की गई।

पुलिस लाइन बागपत स्थित नटराज बहुउद्देशीय हॉल में ‘वामा वेलनेस कैम्प’ के अंतर्गत एक दिवसीय चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

निःशुल्क जांच के साथ बांटी गईं दवाइयां

शिविर में जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत के विशेषज्ञ डॉक्टरों और होम्योपैथिक चिकित्सकों की टीम ने प्रतिभाग किया। चिकित्सकों द्वारा शिविर में पहुंचे पुलिस कर्मियों, महिला पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के बाद मरीजों को उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया और अस्पताल प्रशासन की ओर से आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी ‘हेल्थ टॉक’

नियमित चिकित्सा जांच के साथ-साथ शिविर में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा एक विशेष ‘हेल्थ टॉक’ (स्वास्थ्य वार्ता) का भी आयोजन किया गया।

डॉक्टरों ने मुख्य रूप से नेत्र रोगों  से संबंधित लक्षणों, उनके बचाव और आंखों की देखभाल के विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

उपस्थित जनों को तनाव मुक्त रहने, बेहतर खान-पान अपनाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

सराहनीय पहल: वामा सारथी एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस शिविर की पुलिस महकमे और उनके परिजनों ने काफी सराहना की। लोगों का कहना था कि भागदौड़ और तनाव भरी ड्यूटी के बीच इस तरह के स्वास्थ्य शिविर पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने में बेहद मददगार साबित हो

ते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.