बुलंदशहर पुलिस की सराहनीय पहल: भारतपोल पोर्टल से मलेशिया के चंगुल से छुड़ाकर लाया गया बंधक युवक, परिजनों में खुशी की लहर

बुलंदशहर

बुलंदशहर  मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए बुलंदशहर पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्य-कुशलता का लोहा मनवाया है।

साइबर ठगों के जाल में फंसकर मलेशिया में बंधक बने बुलंदशहर के साहब रिजवी को बुलंदशहर साइबर क्राइम पुलिस ने भारतपोल पोर्टल के माध्यम से सकुशल वापस भारत लाने में बड़ी सफलता हासिल की है।

 

नौकरी का झांसा देकर 2 लाख रुपये ठगने और पासपोर्ट जब्त कर बंधुआ मजदूर की तरह काम कराने वाले गिरोह के खिलाफ पीड़ित की पत्नी नौशीन रिजवी की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक नेशा कुमार के कुशल निर्देशन में निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने बिना समय गंवाए मलेशिया पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस टीम के अथक प्रयास और त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मौत के मुंह से निकालकर उसके परिवार से मिलाया गया।

 

इस सराहनीय कार्य के लिए पीड़ित व परिजनों ने बुलंदशहर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार जताया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि नामजद आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.