कावड़ मार्ग का एसएसपी और डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए जरूरी निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के स्याना कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में बुलंदशहर के एस एसपी दिनेश कुमार सिंह ने कोतवाली स्याना क्षेत्र की सराय चौकी पहुंचकर कावड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के स्याना कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में बुलंदशहर के एस एसपी दिनेश कुमार सिंह ने कोतवाली स्याना क्षेत्र की सराय चौकी पहुंचकर कावड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एस एसपी दिनेश कुमार सिंह ने मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए की गई तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर डीएम कुमार हर्ष भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के समय डीपीआरओ बुलंदशहर संतोष मिश्रा, एसडीएम स्याना लालजी विश्वकर्मा, सीओ स्याना रामकरण सिंह, बिजली विभाग के एक्शन सतेंद्र कुमार, एसडीओ स्याना शशांक सुमन, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर, कोतवाली प्रभारी स्याना प्रेम नारायण समेत अन्य कई संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।

एस एसपी दिनेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कावड़ मार्ग पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही मार्ग के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को सही तरीके से खिंचवाया जाए ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि कावड़ियों की सुविधा और सुरक्षा ही प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.