जौनपुर
जौनपुर उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में पिछले करीब एक महीने से लिफ्ट बंद पड़ी है, जिससे बुजुर्ग, दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में पिछले करीब एक महीने से लिफ्ट बंद पड़ी है, जिससे बुजुर्ग, दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को अस्पताल की ऊपरी मंजिलों पर स्थित ओपीडी और वार्डों तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने लिफ्ट बंद होने का कारण लो-वोल्टेज की समस्या को बताया है, लेकिन तीमारदारों ने इतनी महत्वपूर्ण सुविधा को लंबे समय तक बहाल न किए जाने पर सवाल उठाए हैं। स्थिति यह है कि कई बार तीमारदारों को गंभीर मरीजों को गोद या कंधे पर उठाकर सीढ़ियों से ऊपर ले जाना पड़ता है।
वर्ष 1998 में निर्मित इस अस्पताल में गंभीर मरीजों की सहूलियत के लिए लिफ्ट लगाई गई थी, ताकि उन्हें वार्ड और ऑपरेशन थिएटर तक आसानी से शिफ्ट किया जा सके। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना लगभग 900 से 1200 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द से जल्द लिफ्ट चालू कराने की मांग की है ताकि इलाज में होने वाली देरी और परेशानी से राहत मिल सके।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













