खराब बीज से बर्बाद हुई मक्का की फसल, आहत किसान ने खेत में लगाई आग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली में प्रशासनिक अनदेखी और भारी आर्थिक नुकसान से परेशान एक किसान द्वारा अपनी ही खड़ी फसल में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली में प्रशासनिक अनदेखी और भारी आर्थिक नुकसान से परेशान एक किसान द्वारा अपनी ही खड़ी फसल में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित किसान राहुल चौधरी ने पूर्व में आलू की फसल में हुए नुकसान के बाद, पूसा (नई दिल्ली) की एक सरकारी कंपनी से मक्का का बीज खरीदा था। आरोप है कि घटिया गुणवत्ता के बीज के कारण करीब 40 बीघा में बोई गई मक्का की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।

किसान राहुल चौधरी के मुताबिक, शिकायत के बाद कंपनी के एरिया सुपरवाइजर नवीन शर्मा ने मौका मुआयना कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी कोई मुआवजा या समाधान नहीं मिला। राहुल चौधरी के अलावा ग्राम कोटा के किसान राहुल ठाकुर, ललित कुमार और भूरा बघेल सहित कई अन्य किसानों ने भी इसी बीज से भारी नुकसान का आरोप लगाया है। पीड़ित किसानों ने अब जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.