बुलंदशहर
बुलंदशहर 04 जुलाई जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस में शनिवार को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2025–26’ सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर 04 जुलाई जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस में शनिवार को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2025–26’ सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस वर्ष कक्षा 12 (ह्यूमैनिटीज़) की छात्रा कनक को उसकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासित व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने कनक को सम्मानित करते हुए उसकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कनक विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है और भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से संस्थान का नाम रोशन करेगी।
सम्मान प्राप्त करने के बाद कनक ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और प्रधानाचार्या के मार्गदर्शन व निरंतर प्रोत्साहन को दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक गतिविधि समन्वयक नीलम सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने कनक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बाढ़ से पहले प्रशासनिक सुस्ती पर बिफरे बैरिया विधायक, अधिकारियों को दी सीधी चेतावनीhttps://t.co/JuRHWp6bdP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 4, 2026












