बेटी की शादी के एक हफ्ते पहले पिता की दर्दनाक मौत, कार्ड बांटकर लौटने के दौरान वैन ने मारी टक्कर

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के पसगवां कोतवाली क्षेत्र के बरवर-जहानीखेड़ा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के पसगवां कोतवाली क्षेत्र के बरवर-जहानीखेड़ा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की मौत हो गई। मृतका सोनम देवी की शादी आगामी 11 जुलाई को होनी तय हुई थी। इस हादसे से खुशियों वाले घर में मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार, गदनापुर गांव निवासी श्रीराम 52 गुरुवार रात अपने साले सुरेंद्र कुमार के साथ बाइक से बहन के घर कार्ड देकर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे शुक्ला फार्म हाउस के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बेकाबू मिनी वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तुरंत CHC मोहम्मदी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को श्रीराम ने दम तोड़ दिया, जबकि उनके साले की हालत नाजुक बनी हुई है। पसगवां कोतवाली के SHO जेपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर फरार वैन और चालक की तलाश की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.