बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनुपशहर के गांव रामगढ़ के बेटे मनीष ठाकुर ने दुनिया को दिखा दिया कि हौसले हों तो गांव से निकलकर भी इंटरनेशनल स्टेज पर झंडा फहराया जा सकता है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनुपशहर के गांव रामगढ़ के बेटे मनीष ठाकुर ने दुनिया को दिखा दिया कि हौसले हों तो गांव से निकलकर भी इंटरनेशनल स्टेज पर झंडा फहराया जा सकता है। थाईलैंड के बैंकॉक में हुई मिस यूनिवर्स 2026 इंटरनेशनल ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में मनीष ने गोल्ड मेडल जीतकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
मनीष ने इस मुकाबले में दुनिया भर के तगड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। सालों की मेहनत, पसीने और अनुशासन का नतीजा है कि आज अनूपशहर का नाम ग्लोबल मैप पर चमक रहा है।

खुशी की खबर गांव पहुंचते ही रामगढ़ में दिवाली जैसा माहौल बन गया। लोग मिठाई बांट रहे हैं, ढोल-नगाड़े बज रहे हैं। क्षेत्र के युवा भी मनीष को अपना रोल मॉडल मान रहे हैं।
जीत के बाद मनीष ने कहा – “ये मेडल मेरा नहीं, पूरे गांव और क्षेत्र का है। सबके आशीर्वाद से ही ये मुमकिन हुआ।”
इस मौके पर समाज सेवी शिवा विजय ने मनीष के घर पहुंचकर उन्हें दिल से बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनीष ने साबित कर दिया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।
गांव वाले अब मनीष के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। सबको इंतजार है कि अपना चैंपियन घर कब लौटेगा।
महराजगंज): जनपद के थाना क्षेत्र पुरन्दरपुर के अंतर्गत ग्राम सिसवनिया बिशुन से एक जमीनी विवाद का मामला सामने आया है। यहां एक पीड़ित व्यक्ति ने कुछ स्थानीय दबंगों पर उसकी निजी जमीन पर स्थित नल की बाउंड्री को बिना अनुमति के जबरन तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। न्याय न मिलने से pic.twitter.com/kT5Il7i6DT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 4, 2026













