RLD को बड़ा झटका: शिकारपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंडित मुकेश ने 20 साल बाद दिया इस्तीफा

बुलंदशहर

बुलंदशहर राष्ट्रीय लोकदल को शिकारपुर क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। शिकारपुर पूर्व ब्लॉक प्रमुख और RLD के वरिष्ठ नेता पंडित मुकेश ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर राष्ट्रीय लोकदल को शिकारपुर क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। शिकारपुर पूर्व ब्लॉक प्रमुख और RLD के वरिष्ठ नेता पंडित मुकेश ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को क्षेत्र में एक बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इस्तीफा देते हुए पंडित मुकेश ने कहा कि उन्होंने पिछले 20 साल तक पूर्ण निष्ठा के साथ चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। चौधरी अजित सिंह के सानिध्य में उन्होंने पूरी ईमानदारी से पार्टी के लिए कार्य किया।

इसके बावजूद पार्टी द्वारा उन्हें उचित सम्मान न मिलने से वह आहत हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता, भाई-बहनों, माताओं और बुजुर्गों द्वारा दिए गए स्नेह, प्यार और आशीर्वाद को याद करते हुए कहा कि वह उसे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोकदल से इस्तीफा देने के बाद भी वह तन-मन-धन से क्षेत्र के हर नागरिक की सेवा और सम्मान के लिए समर्पित रहेंगे। पंडित मुकेश ने कहा, “मैंने अपने क्षेत्र की जनता की सेवा की है और करता रहूंगा। सेवक हूं, सेवक रहूंगा।” RLD के एक कद्दावर नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के इस कदम से शिकारपुर की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.