लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी, 02 जुलाई: ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सशक्तिकरण के लिए ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ का गुरुवार को जिले के सभी 15 विकास खंडों की 30 ग्राम पंचायतों में शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी, 02 जुलाई: ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सशक्तिकरण के लिए ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ का गुरुवार को जिले के सभी 15 विकास खंडों की 30 ग्राम पंचायतों में शुभारंभ हुआ। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन की लाइव स्ट्रीमिंग देखी।
तहसील लखीमपुर की ग्राम पंचायत खेतौसा में मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर देना है। योजना के तहत खेती-किसानी के दिनों को छोड़कर पात्र परिवारों को 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी पर 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। इससे गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण और सतत विकास होगा।
पीडी (डीआरडीए) सतीश कुमार पांडेय और डीसी मनरेगा अमित कुमार परिहार ने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर बताया। इस मौके पर डीएम ने पांच महिला व पांच पुरुष श्रमिकों को फावड़ा-तसला वितरित कर श्रम का सम्मान किया और पौधरोपण भी किया। सभी ब्लॉकों में अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026












