सिकन्दराबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट; CO और SDM ने किया रूट का स्थलीय निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सिकन्दराबाद दीपक कुमार ने उपजिलाधिकारी सिकन्दराबाद व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने मार्ग की स्थिति का बारीकी से अवलोकन कर कमियों को चिन्हित किया।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासन का कहना है कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम कर यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.