बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के जहाँगीरबाद पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की वारदातें करने वाले शातिर चोर गिरोह के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहाँगीरबाद पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की वारदातें करने वाले शातिर चोर गिरोह के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हाथ लगी है।
03 जुलाई को जलालपुर पानी की टंकी के पास खाली पड़े कमरों में चोरी का सामान बेचते समय एक आरोपी रविन्द्र को मौके से दबोचा गया। पुलिस के द्वारा
कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपने भाई पिंकल के साथ मिलकर कई इलाकों में घरों को निशाना बनाता था। पिंकल को पुलिस ने एक दिन पहले ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













