नौतनवा: नेपाल तस्करी की जा रही खाद के साथ 5 नेपाली तस्कर गिरफ्तार, 5 साइकिल व यूरिया बरामद; कस्टम विभाग को सौंपा

नौतनवा

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जनपद महराजगंज की नौतनवा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जनपद महराजगंज की नौतनवा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर सुण्डी नौसडिहा घाट के पास से भारतीय यूरिया खाद और फास्फेट पाउडर की तस्करी कर नेपाल ले जा रहे पांच नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

सुण्डी नौसडिहा घाट से हुई बरामदगी

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा पुलिस टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्धों और वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सुण्डी नौसडिहा घाट पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से 5 अभियुक्तों को हिरासत में लिया, जिनके कब्जे से:

भारतीय यूरिया खाद: 5 बोरी

सिंगर सुपर फास्फेट पाउडर: 1 बोरी तस्करी में प्रयुक्त 5 साइकिलें

बरामद की गईं। पुलिस ने बरामद माल और साइकिलों को धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत जब्त करते हुए अग्रिम विधिक कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण (सभी नेपाल निवासी)

शम्भू पुत्र नागेन्द्र (उम्र 40 वर्ष) — निवासी: कोटई माई गांव पालिका, थाना मझगांवा, जिला रुपनदेही, नेपाल।

संदीप यादव पुत्र राजेश यादव (उम्र 23 वर्ष) — निवासी: ओड़वलिया, थाना मझगांवा, जिला रुपनदेही, नेपाल।

विमलेश राजभर पुत्र भोला राजभर (उम्र 18 वर्ष) — निवासी: खजानी, थाना करमहवा, जिला रुपनदेही, नेपाल।

रामकेश राजभर पुत्र भोला राजभर (उम्र 19 वर्ष) — निवासी: खजानी, थाना करमहवा, जिला रुपनदेही, नेपाल।

प्रिंस बनिया पुत्र सोमनाथ बनिया (उम्र 24 वर्ष) — निवासी: कोटई माई, थाना मझगांवा, जिला रुपनदेही, नेपाल।

सराहनीय कार्य करने वाली नौतनवा पुलिस टीम चौकी प्रभारी: प्रशांत दुबे,कांस्टेबल: हिमांशु सिंह,कांस्टेबल: प्रयाग ओझा

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.