सिंदुरिया
महराजगंज जनपद में महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकरने वाले वांछित अभियुक्त को शुक्रवार को पिपरा बाजार के समीप से गिरफ्तार कर लिया है।
कप्तानों के निर्देशन में ‘मिशन शक्ति’ के तहत हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी (CO) सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। सिंदुरिया पुलिस ने मु0अ0सं0 142/2026 के तहत दर्ज भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं 69, 127(2), 351(2), और 352 में वांछित चल रहे आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश कनौजिया पुत्र: बन्धु कनौजिया निवासी: पिपरा बाजार टोला रामपुरवा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज
पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी
विदित हो कि पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उसे शादी का झांसा दिया और लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब शादी करने की बात आई, तो आरोपी साफ मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर थाना सिंदुरिया में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान मिले पुख्ता साक्ष्यों और न्यायालय में दर्ज कराए गए पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
विदित हो कि पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उसे शादी का झांसा दिया और लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब शादी करने की बात आई, तो आरोपी साफ मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर थाना सिंदुरिया में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान मिले पुख्ता साक्ष्यों और न्यायालय में दर्ज कराए गए पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
सराहनीय कार्य करने वाली सिंदुरिया पुलिस टीम: व0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार,उ0नि0 मनोज कुमार यादव,हे0का0 बृजेश यादव,का0 धर्मवीर सिंह,का0 इन्द्रेश यादव,का0 दुर्गेश चौरसिया (थाना सिंदुरिया, महराजगंज)
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













