बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के श्रावण मास में कावड़ यात्रा और आगामी त्योहारों को सौहार्द व शांति के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के श्रावण मास में कावड़ यात्रा और आगामी त्योहारों को सौहार्द व शांति के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मगुरुओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा मार्ग पर शिविर मुख्य मार्ग से कम से कम 10 फिट की दूरी पर लगाए जाएं। सभी शिविरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। भोजन बनाने वाले सभी व्यक्तियों का वेरिफिकेशन कराने के बाद ही अनुमति दी जाएगी। बिजली के तारों और ट्रांसफॉर्मरों के पास कावड़ शिविर लगाना प्रतिबंधित रहेगा। बिजली के खंभों को पॉलिथीन से ढका जाएगा और ट्रांसफॉर्मर कवर्ड होंगे। कावड़ मार्ग पर लाइन पेट्रोलिंग नियमित रूप से की जाएगी।

त्योहारों के दौरान बिजली कटौती न हो, इसके निर्देश दिए गए। साथ ही कावड़ यात्रा मार्ग पर स्थित शराब की दुकानों को कपड़े से ढकने के आदेश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को कावड़ मार्ग पर मेडिकल कैंप, दवाएं और डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने को कहा गया। आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में रखवाने और रास्तों पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी जारी हुए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्गों पर पानी के टैंकर और मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था करने को कहा गया।
डीएम ने कावड़ झांकी और डीजे की ऊंचाई मानक के अनुसार रखने के निर्देश दिए। मानक के विपरीत चलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। शिविर के नाम पर चंदा वसूली करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर कोई गैर-परंपरागत कार्यक्रम नहीं होगा। सभी धार्मिक स्थलों, मार्गों और कावड़ यात्रा के दौरान शिविरों पर सीसीटीवी लगवाए जाएं। जनपद के संवेदनशील मार्गों पर नियमित पेट्रोलिंग की जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में भी कावड़ यात्रा के दौरान समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर गंगा-जमुनी तहजीब का परिचय दिया है। इसी प्रकार आगामी त्योहार कावड़ यात्रा एवं महाशिवरात्रि को भी सौहार्द के साथ मनाएं।
इस अवसर पर डीएम कुमार हर्ष ने सभी जनपदवासियों से कावड़ यात्रा व आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने का अनुरोध किया और अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













