बुलंदशहर: खुर्जा नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार

खुर्जा

बुलंदशहर जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्रों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खुर्जा नगर पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़ी सफलता हासिल की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्रों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खुर्जा नगर पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़ी सफलता हासिल की। थाना प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अगवाल कट के पास से दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आमिर पुत्र अलाउद्दीन, निवासी मोहल्ला जमाईपुरा, कस्बा सिकन्दराबाद और फरहान पुत्र खलील, निवासी मौहल्ला नई बस्ती, वंसल सिनेमा के पीछे, थाना सिकन्दराबाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 1 अवैध पिस्टल, 2 मैगजीन, 1 अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी अवैध हथियारों के बल पर लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। आमिर के खिलाफ सिकन्दराबाद थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं फरहान पर भी सिकन्दराबाद थाने में आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा चल रहा है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना खुर्जा नगर मै मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 पुष्पेन्द्र कुमार, उ0नि0 प्रदीप कुमार, है0का0 जयवर्धन और रि0का0 विकास कुमार शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.