बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ पर आज नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर जी का शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ पर आज नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर जी का शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सिकंदराबाद से विधायक लक्ष्मीराज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवाब सिंह नागर जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं जनसेवा समर्पित कार्यकाल की कामना की।

लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि नवाब सिंह नागर जी के संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व में भाजपा पश्चिम क्षेत्र नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और जनसेवा के कार्य और तेज गति से होंगे।
समारोह में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों ने पहुंचकर नवागत अध्यक्ष का स्वागत किया। सभी ने एक स्वर में पार्टी को मजबूत करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026












