बलिया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को बलिया जिले में पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को बलिया जिले में पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने जहां एक तरफ अस्पताल में मरीजों की सेवा की, वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘पी.डी.ए.’ (P.D.A.) पेड़ भी लगाए। पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल रहा।
जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे गए फल
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9 बजे समाजवादी पार्टी बलिया के जिला महासचिव बीरबल राम के नेतृत्व में सदर (जिला) अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के पुरुष और महिला वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें फल वितरित किए।
कार्यालय और बूथ स्तर पर कटा केक, हुआ पौधारोपण
अस्पताल के कार्यक्रम के पश्चात, बलिया स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के हॉल में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केक काटा और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय और पर्यावरण का विशेष संदेश देते हुए ‘पी.डी.ए.’ पेड़ भी लगाए गए। पार्टी पदाधिकारियों के निर्देश पर यह जश्न केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनपद के हर गांव और बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई और पी.डी.ए. के नाम से पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस पूरे आयोजन के दौरान समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य रूप से बीरबल राम (जिला महासचिव),मिठाई लाल भारती,संजय उपाध्याय,विश्राम यादव,सुनील सर्राफ और उमेश सर्राफ,रामजी, रामेश्वर पासवान और लक्ष्मण गुप्त,रवींद्रनाथ यादव, जमाल आलम और धनजी यादव,चंदन यादव, जेडी, कृष्ण प्रधान, सर्वजीत और सुभाष यादव उपस्थित लोगों में शामिल थे।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













